जायडस वेलनेस 4595 करोड़ रुपए में क्राफ्ट हेन्ज इंडिया को खरीदेगी

गुजरात की कंज्यूमर कंपनी जायडस वेलनेस अमेरिका की क्राफ्ट हेन्ज के भारतीय कारोबार को 4,595 करोड़ रुपए में खरीदेगी। जायडस वेलनेस जायडस कैडिला ग्रुप की कंपनी है। उसने बुधवार को डील की जानकारी दी। क्राफ्ट हेन्ज की भारतीय सब्सिडियरी हेन्ज इंडिया के उत्पादों में कॉन्प्लान, ग्लूकॉन-डी, नायसिल पाउडर और सम्प्रीति घी शामिल हैं।

हेन्ज इंडिया की बिक्री पिछले साल 1200 करोड़ रुपए रही
हेन्ज इंडिया की अलीगढ़ और सितारगंज में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 29 राज्यों में फैला है। इसमें 800 डिस्ट्रीब्यूटर और 20 हजार थोक विक्रेता शामिल हैं। पिछले वित्त वर्ष में बिक्री 1,200 करोड़ रुपए रही थी। हेन्ज ने साल 1933 में ग्लूकॉन-डी और 1969 में कॉम्प्लान को भारत में लॉन्च किया था।

जायडस और हेन्ज की डील अगले साल मार्च तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके लिए रेग्युलेटर्स की मंजूरी जरूरी होगी। जायडस का कहना है कि हेन्ज इंडिया के पास जो प्रोडक्ड मौजूद हैं वो देश में 50 साल से भी ज्यादा पुराने हैं और बाजार में उनकी अच्छी पकड़ है।

जायडस वेलनेस भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी है। यह एवरयूथ, न्यूट्रेलाइट और एक्टिलाइफ जैसे उत्पाद बनाती है। कंपनी का मार्केट कैप 4,991 करोड़ रुपए है।

क्राफ्ट हेन्ज इंडिया के लिए बिडिंग के आखिरी दौर में कोका-कोला भी शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा और डाबर ग्रुप भी दौड़ में शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

申请退出IEEE编委会的北大教授:希望学术归学术

林郑月娥发文:香港的法治和司法独立享誉国际